डेटा सेंटर क्या है और यह कैसे बदल रहा है ग्रामीण भारत का भविष्य?

📌 संक्षेप में

डेटा सेंटर आधुनिक डिजिटल दुनिया की वह आधारशिला हैं जहाँ इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सरकारी डिजिटल सेवाओं का विशाल डेटा सुरक्षित रखा और प्रोसेस किया जाता है। इस लेख में जानिए डेटा सेंटर क्या है, यह कैसे काम करता है, भारत और दुनिया में डेटा सेंटर उद्योग की वर्तमान स्थिति, भारत की वैश्विक रैंकिंग, प्रमुख कंपनियाँ, ग्रामीण भारत में रोजगार और विकास की संभावनाएँ, पर्यावरणीय प्रभाव, बिजली एवं पानी की खपत, लागू कानून, भविष्य की चुनौतियाँ तथा 2047 तक भारत को वैश्विक डिजिटल महाशक्ति बनाने में डेटा सेंटरों की संभावित भूमिका

डेटा सेंटर और ग्रामीण भारत कैसे एग्री टेक और ग्रामीण क्षेत्रों में संभावनाएं पैदा करेगा
डेटा सेंटर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत और AI का वैश्विक हब बना सकता है 


📚 विषय सूची (Table of Contents)

प्रस्तावना (Introduction) 

यदि थोड़ा देर के लिए मान लीजिए कि आज सुबह के 9.00 बजे अचानक से गूगल (Google), व्हाटसअप,UPI payment, बैंकिंग,रेलवे और सरकारी पोर्टल अब एकसाथ बंद हो जाए तो क्या होगा ? पूरी की पूरी दुनियां ठहर सी जाएगी।

इसी तरह से हम अपने फोन के एक क्लिक से ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं, यूटयूब पर हजारों वीडियो देखते हैं और घर बैठे मौसम की जानकारी मोबाइल में ही देख लेते हैं।-- तो ये अब इतना सारा डाटा चंद सेकेंड में ही आपके पास कहां से आ जाता है।

इस पूरे डिजिटल जादू यानी सेवाओं के पीछे एक बिना थके काम करने वाली दुनियां या "दिमाग" होता है जिसे "डेटा सेंटर" (Data Center) कहते हैं।

आज का समय केवल इंटरनेट का नहीं बल्कि "डेटा की अर्थव्यवस्था" (Data Economy) का समय है।देश और इसकी पूरी की पूरी संस्थाओं और यह तक की "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) भी विशाल डेटा सेंटरों पर निर्भर है।

लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस डिजिटल क्रांति का असर केवल महानगरों तक ही सीमित रहेगा या गांवों तक भी इसका असर दिखाई देगा।

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि डेटा सेंटर क्या है,यह कैसे काम करता है और गांवों की तस्वीर बदलने में इसकी क्या भूमिका है।

डेटा सेंटर क्या होता है ? 

साधारण शब्दों में कहा जाए तो डेटा सेंटर एक अत्यधिक सुरक्षित भवन होता है जहां हजारों या लाखों कंप्यूटर सर्वर, नेटवर्क उपकरण और स्टोरेज सिस्टम 24 घंटे काम करते हैं तथा दुनियां भर के डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखते हैं।

यदि इंटरनेट को एक शहर मान लिया जाए तो डेटा सेंटर उस शहर का "पावरहाउस" है।यह इंटरनेट का "डिजिटल गोदाम" या "सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट्स" के रूप में काम करता है।

जब भी आप --
  • Google पर कुछ खोजते हैं 
  • WhatsApp पर कुछ भेजते हैं 
  • UPI से भुगतान करते हैं 
  • यूट्यूब पर विडियो देखते हैं 
  • ChatGPT से प्रश्न पूछते हैं 

तो आपका ये अनुरोध कुछ ही सेकेंड में किसी डेटा सेंटर में पहुंच जाता है और वहां मौजूद सर्वर उसे प्रोसेस करते है जिससे उतर आपके मोबाइल या कंप्यूटर तक पहुंच जाता है।

"यानी इंटरनेट की हर गतिविधि किसी न किसी डेटा सेंटर से होकर ही गुजरती है "


डेटा सेंटर के अंदर क्या क्या होता है ? 

बाहर से देखने पर डेटा सेंटर एक साधारण इमारत जैसा ही लग सकता है लेकिन उसके अंदर अत्याधुनिक तकनीक होती है। इसके मुख्य घटक निम्न होते हैं -

  1. सर्वर (Servers): यही असली दिमाग है जहां वेबसाइट ऐप और डिजिटल सेवाएं चलती है।
  2. स्टोरेज सिस्टम (Storage System): यहां पर फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स,बैंक रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल डेटा सुरक्षित रहती है।
  3. नेटवर्क उपकरण: राउटर और स्विच दुनियां भर के उपयोगकर्ताओं को डेटा से जोड़ते हैं।
  4. कूलिंग सिस्टम: सर्वर लगातार काम करते हैं जिससे अधिक मात्रा में गर्मी पैदा होती है। इसीलिए उन्हें ठंडा रखने के लिए विशेष कूलिंग सिस्टम तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
  5. बिजली बैकअप: डेटा सेंटर में बिजली का एक सेकेंड का भी व्यवधान बहुत कर सकती है नुकसान। इसीलिए UPS,बैटरी और डीजल जनरेटर जैसे बैकअप लगाए जाते हैं।
  6. साइबर सुरक्षा: बहु स्तरीय सुरक्षा,बायोमेट्रिक प्रवेश,CCTV, फायर सिस्टम और साइबर सुरक्षा उपाय डेटा सेंटर को सुरक्षित रखते हैं।

इस प्रकार से डेटा सेंटर में सभी चीजों के अलावा कूलिंग के लिए भारी मात्रा में पानी की भी जरूरत होती है।

डेटा सेंटर कैसे काम करता है 

इसको समझने के लिए सबसे पहले हम कुछ विजुलाइज करते हैं। मान लीजिए कि आपने अपने मोबाइल से google पर आज का मौसम सर्च किया,तो --

प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होगी --

मोबाइल -- इंटरनेट -- फाइबर नेटवर्क -- डेटा सेंटर -- सर्वर -- उतर वापस आपके मोबाइल पर 

यह पूरी प्रक्रिया एक सेकेंड से भी कम समय में पूरी हो जाती है।यही कारण है कि डेटा सेंटर को डिजिटल दुनियां का "मौन इंजन" कहा जाता है।


AI और डेटा सेंटर का गहरा संबंध क्या है ? 

अभी के समय में AI का जमाना है।हम इंटरनेट पर सर्च करने के अलावा आम जिंदगी के बहुत सारे काम AI से पूछ कर करने लगे हैं।ChatGPT,Gemini,Copilot,Claude और अन्य AI मॉडल इन्हीं डेटा बिंदुओं पर काम करते हैं।

इन डेटा मॉडल को --
  1. प्रशिक्षण (Training)
  2. डेटा संग्रह
  3. गणना (कम्प्यूटिंग)
  4. उत्तर तैयार करना
  5. निरन्तर अपडेट
के लिए विशाल कम्प्यूटिंग क्षमता की जरुरत पड़ती है।यही क्षमता आधुनिक AI डेटा सेंटर उपलब्ध कराते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आगे आने वाले वर्षों में AI की बढ़ती मांग के कारण दुनियां भर में नए डेटा सेंटरों का निर्माण बहुत तेजी से बढ़ने वाला है।

डेटा सेंटर गांव के लोगों को मौसम की जानकारी, ऑनलाइन क्लास,डिजिटल बैंकिंग,पंचायत ई सेवाएं, आयुष्मान भारत जैसे सेवाएं डेटा सेंटर से ही जुड़ी होती है और स्टोरेज रहती है जिससे हम इन सेवाओं का उपयोग कर पाते हैं।

भारत में करोड़ों इंटरनेट उपयोगकर्ता है,5G है,अरबों UPI लेन देन हो रहा है,क्लाउड बाजार बढ़ता जा रहा है,AI आधारित सेवाओं का दिनों पर दिन विस्तार होता जा रहा है और सभी सरकारी सेवाएं डिजिटल होती जा रही है।

इसलिए हमारे देश में डेटा सेंटर की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। अतः सरकार देश में कई जगह डेटा सेंटर पार्क की स्थापना की योजना बना रही है।


क्या डेटा सेंटर और क्लाउड कम्प्यूटिंग एक ही होता है ? 

नहीं! ये दोनों एक ही नहीं है बल्कि दोनों में मूलभूत अंतर है।दोनों आपस में जुड़े हुए हैं लेकिन दोनों के अर्थ अलग अलग है।नीचे दिया गया तालिका से यह स्पष्ट हो जाता है --

पहलू डेटा सेंटर (Data Center) क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)
यह क्या है? यह एक भौतिक इमारत (Physical Building) है, जहाँ सर्वर, केबल और कूलिंग सिस्टम रखे होते हैं। यह एक इंटरनेट-आधारित सर्विस (Software/Virtual System) है, जो आपको कहीं से भी डेटा इस्तेमाल करने देती है।
आप किसे छू सकते हैं? इसे आप छू सकते हैं (Hardware, Buildings, Hard Drives)। इसे आप छू नहीं सकते, यह इंटरनेट पर चलने वाली सर्विस है (Google Drive, AWS)।
मालिकाना हक (Ownership) कंपनी को खुद ज़मीन, सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदना और संभालना पड़ता है। आपको कुछ खरीदना नहीं पड़ता, आप तीसरे पक्ष (जैसे Google या AWS) का सिस्टम किराए पर लेते हैं।
लागत (Cost) इसे बनाने और चलाने में बहुत बड़ा शुरुआती खर्च आता है। इसमें 'Pay as you go' मॉडल होता है—जितना इस्तेमाल करोगे, सिर्फ उतना ही पैसा देना है।
फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) क्षमता (Capacity) बढ़ाना कठिन है, नया सर्वर खरीदकर इंस्टॉल करना पड़ता है। क्षमता तुरंत एक क्लिक में बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

डेटा सेंटर कितने प्रकार के होते हैं ? 


डेटा सेंटर के उपयोग उसकी क्षमता आदि के आधार पर मुख्य रूप से इसे 4 बड़े प्रकारों में बांटा जाता है -

1. एंटरप्राइज डेटा सेंटर (Enterprise Data Center): 

यह किसी एक कंपनी या संगठन द्वारा खुद के उपयोग के लिए बनाया गया और खुद ही प्रबंधित किया जाता है।जैसे बड़ी कंपनियां,बैंक,सरकारी विभाग और हॉस्पिटल आदि के द्वारा।

यह कंपनी के परिसर में ही स्थित होता है और इसमें डेटा पर कंपनी का 100% कंट्रोल और उच्चतम सुरक्षा होता है।इसको बनाने और 24x7 घंटे मेंटेन करने का खर्च बहुत अधिक होता है।


2. को - लोकेशन डेटा सेंटर (Colocation Data Center): 

इसे "Colo" भी कहा जाता है। इसमें एक कंपनी बड़ी सी बिल्डिंग,बिजली,कूलिंग और सुरक्षा की व्यवस्था करती है और दूसरी कंपनी उसमें जगह किराए पर लेती है।

इस प्रकार के डेटा सेंटर को माध्यम से लेकर बड़ी कंपनियां जो खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा नहीं के सकती है उनके लिए सबसे बेस्ट होता है। इसमें कंपनी अपना सर्वर और हार्डवेयर खुद लेकर आती है और किया एवं बिजली बिल चुका कर अपना डेटा सेंटर यहां चलाती है।

3. क्लाउड डेटा सेंटर (Cloud Data Center):

यह बहुत बड़े पैमाने पर फैले हुए हाइपरस्केल डेटा सेंटर होते हैं जिन्हें थर्ड पार्टी क्लाउड प्रोवाइडर्स द्वारा चलाया जाता है। उदाहरण के लिए Amezon Web Services (AWS), Google Cloud, Microsoft Azure आदि।

इसमें ग्राहकों को कोई फिजिकल सर्वर या हार्डवेयर नहीं खरीदना पड़ता है।आप जितना डेटा या कम्प्यूटिंग इस्तेमाल करते हैं केवल उतना ही किराया देना होता है। इंटरनेट के जरिए सबकुछ तुरंत एक्सेस हो जाता है।


4. मैनेज्ड सर्विसेज डेटा सेंटर (Managed Services Data Center): 

इसमें डेटा सेंटर कंपनी न केवल जगह और बिजली देती है बल्कि सर्वर को खरीदने से लेकर उसके रख रखाव और उसने मैनेजमेंट का पूरा भर भी खुद ही संभालती है।

वे कम्पनियां जिनके पास अपनी आईटी (IT) एक्सपर्ट की उतनी बड़ी टीम नहीं होती है वह इसी प्रकार की डेटा सेंटर संचालित करती है।

प्रकार सर्वर / हार्डवेयर किसका? सुरक्षा व कंट्रोल लागत (Cost)
Enterprise कंपनी का अपना ⭐⭐⭐⭐⭐
सबसे ज्यादा
💰💰💰💰💰
सबसे महंगी
Colocation कंपनी का अपना
(जगह किराए की)
⭐⭐⭐⭐
हाई
💰💰💰
मध्यम
Cloud क्लाउड कंपनी का प्रोवाइडर द्वारा प्रबंधित उपयोग के अनुसार
Managed सर्विस प्रोवाइडर का प्रोवाइडर द्वारा प्रबंधित फिक्स्ड शुल्क


दुनियां में डेटा सेंटर का बढ़ता सम्राज्य:भारत कहां खड़ा है ? 

अब ये डेटा सेंटर केवल आईटी उद्योग का हिस्सा नहीं रह गए है।पिछले एक दशकों में यह वैश्विक अर्थव्यवस्था,कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्लाउड कम्प्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं की आधारशिला बन चुके हैं।

ऊपर से अब AI के आने के कारण डाटा अब केवल मात्रा के लिए ही नहीं बल्कि उसे प्रोसेस करने की क्षमता की मांग बढ़ गई है। इसीलिए दुनियां भर में डेटा की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए नए डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं।


दुनिया में कितने डेटा सेंटर है ? 

Cloudscence के अनुसार 2026 के आंकड़े बताते है कि पूरी दुनियां में "करीब 11,700 से अधिक" ऑपरेशनल डेटा सेंटर है। इसमें से लगभग "46% अकेले अमेरिका" में स्थित है जो वैश्विक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में उसकी अग्रणी स्थिति को दर्शाता है।

नीचे दिए गए तालिका से विश्व के प्रमुख देशों में डेटा सेंटर की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाती है -

देश अनुमानित डेटा सेंटर (2026)
🇺🇸 अमेरिका 5,427
🇩🇪 जर्मनी 529
🇬🇧 यूनाइटेड किंगडम 523
🇨🇳 चीन 449
🇨🇦 कनाडा 337
🇫🇷 फ्रांस 322
🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया 300+
🇳🇱 नीदरलैंड 280+
🇯🇵 जापान 220+
🇮🇳 भारत 155

नोट: यह तालिका विभिन्न देशों में ऑपरेशनल डेटा सेंटरों की अनुमानित संख्या (2026) दर्शाती है। यह उनकी कुल क्षमता (MW) नहीं है। किसी देश में डेटा सेंटरों की संख्या कम होने के बावजूद उनकी क्षमता अधिक हो सकती है।

स्रोत: Statista (Cloudscene डेटा पर आधारित), 2026 

अमेरिका में इतने डेटा सेंटर क्यों है ? 

अमेरिका डेटा सेंटर की संख्या में सबसे आगे है लेकिन ये केवल संख्या में ही नहीं बल्कि उनकी क्षमता में भी दुनियां का सबसे बड़ा केंद्र है।क्योंकि अधिकतर टेक कंपनियां अमेरिका में ही मौजूद है।

इसके चलते उनकी डेटा सेंटर कंपनियां और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे -
  1. Amazon Web services (AWS)
  2. Microsoft Azure 
  3. Google Cloud 
  4. Meta 
  5. Oracle Cloud 
  6. विशाल क्लाउड बाजार 
  7. AI अनुसंधान 
  8. मजबूत इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर 
इनके सम्मिलित कारणों से वह डेटा सेंटर की भरमार हो चुकी है।इतना ही नहीं वहां अभी भी हर रोज कंपनियां डेटा सेंटर खोलने के लिए प्लानिंग करती रहती है।

Synergy Research के अनुसार विश्व की लगभग आधी हाइपरस्केल डेटा सेंटर क्षमता अमेरिका में स्थित है।

अब अमेरिकी डेटा सेंटर कंपनियां वहां के ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर रही है।DW News के अनुसार अमेरिका में डेटा सेंटर को लेकर भारी विरोध भी शुरू हो गया है।लोगो के अनुसार इससे भारी पर्यावरणीय नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है।

चूंकि डेटा सेंटर में बहुत अधिक मात्रा में पानी की जरूरत पड़ती है।साथ ही बिजली की भी भारी मात्रा में खपत होती है।इसके लिए बहुत सारे विशाल जनरेटर भी लगाए जाते हैं।जिससे वायु प्रदूषण भी बढ़ता है।

इसी कारण से अब अमेरिकी कंपनियां उन देशों की ओर भी डेटा सेंटर खोलने के लिए रुख करने लगी है जहां डेटा का खपत अधिक मात्रा में होता है। इसीलिए कई अमेरिकी कंपनियां भारत में अपना डेटा सेंटर खोलने जा रही है।


हाइपरस्केल (Hyperscale)डेटा सेंटर क्या होते हैं ? 

यह सामान्य डेटा सेंटर की तुलना में बहुत ही बड़े होते हैं।इनकी विशेषताओं को देख जाए तो इसमें -
  • लाखों सर्वर 
  • AI वर्कलोड 
  • क्लाउड सेवाएं
  • हजारों GPU 
  • कई सौ मेगावाट बिजली क्षमता 
इन सब सुविधाओं की बड़ी मात्रा होने के कारण ही इसे हाइपरस्केल डेटा सेंटर कहा जाता है।

Synergy Research के अनुसार 2025 के अंत तक दुनियां में लगभग "1360 हाइपरस्केल डेटा सेंटर" संचालित हो रहे थे और यह 2031 तक वैश्विक डेटा सेंटर के "क्षमता का 67% हिस्सा" बन सकते हैं।


भारत की स्थिति क्या है ? 

संख्या के हिसाब से भारत अभी शीर्ष देशों से काफी पीछे है लेकिन विकास दर के मामले में दुनियां के सबसे तेजी से बढ़ते हुए डेटा सेंटर बाजारों में शामिल हो गया है।

Cloudscene के अनुसार भारत में "लगभग 155 ऑपरेशनल डेटा सेंटर" है और संख्या के आधार पर देखा जाए तो भारत का "स्थान 14वां" है।

लेकिन केवल संख्या के आधार पर पूरा निष्कर्ष निकाल लेना सही नहीं होगा।क्योंकि भारत में भी --
  • AI इंफ्रास्ट्रक्चर 
  • Cloud Computing 
  • UPI सेवाएं 
  • 5G और संभावित 6G 
  • OTT प्लेटफार्म 
  • ई कॉमर्स 
  • डिजिटल गवर्नेंस 
तेजी से बढ़ती जा रही है।इन्हीं कारणों से आने वाले वर्षों में भारत में डेटा सेंटर की क्षमता में कई गुणा वृद्धि होने का अनुमान है।

यदि भारत के प्रमुख डेटा सेंटर शहरों की बात की जाए तो अधिकांश डेटा सेंटर इन शहरों में स्थित है --

मुम्बई।चेन्नई।हैदराबाद।पुणे। बेंगलुरु। नोएडा।

इनमें मुम्बई सबसे बड़ा डेटा सेंटर हब है।समुद्र के नीचे बिछी हुई अंतरराष्ट्रीय डेटा केबलों (Submarine Cabels) से जुड़ाव होना और मजबूत नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का होना इसके प्रमुख कारण है।

भारत में देशी और विदेशी कंपनियां डेटा सेंटर में भारी निवेश कर रही है।साथ ही हाल के वर्षों में AI डेटा सेंटरों में निवेश की रफ्तार और भी तेज हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अब केवल डेटा का उपभोक्ता ही नहीं रहेगा बल्कि डेटा प्रोसेसिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर का एक महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र भी बनकर उभर सकता है।

विषय की गहराई बढ़ाने के लिए पढ़िए:विकसित भारत 2047:भारत का गांव आजादी के 100 साल बाद


क्या डेटा सेंटर बदल सकते हैं ग्रामीण भारत का भविष्य ? 


कुछ वर्ष पहले तक डेटा सेंटर केवल मुम्बई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों तक ही सीमित माने जाते थे। लेकिन AI, क्लाउड कम्प्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण अब डेटा सेंटर उद्योग बड़े शहरों से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों की ओर रुख कर रहा है।

नीति आयोग (NITI Aayog) और "मैकिंजे" (McKinsey & Company) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत का अगला डिजिटल उछाल शहरों से नहीं बल्कि "Tier-2" "Tier -3" और ग्रामीण इलाकों से होने वाला है।

BharatNet परियोजना, डिजिटल इंडिया मिशन,5G रोलआउट और "एज डेटा सेंटर" (Edge Data Center) के विस्तार ने भारत के ग्रामीण परिदृश्य को बदलने की नींव को रख दिया है। 

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में डेटा सेंटर:AI आधारित कृषि सेवाओं को गति प्रदान करेगा
खेती में AI और ड्रोन को गति प्रदान करेगा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डेटा सेंटर 



क्यों महत्वपूर्ण बन रहा है ग्रामीण भारत ? 

दरअसल डेटा सेंटर को मुख्य रूप से इन चार चीजों की जरूरत होती है --
  • पर्याप्त भूमि
  • विश्वसनीय बिजली
  • हाई स्पीड फाइबर नेटवर्क 
  • पानी एवं कूलिंग की व्यवस्था 

जहां महानगरों में भूमि महंगी होती जा रही है और उसके जगह पर कई राज्यों में शहरों के बाहर अपेक्षाकृत कम लगत पर बड़े भूखंड उपलब्ध हो जा रहे हैं।इसी कारण से उद्योग नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।


BharatNet खोल रहा है नई संभावनाएं 

यदि गांवों तक तेज इंटरनेट नहीं पहुंचेगी तो डिजिटल अर्थव्यवस्था भी सीमित होकर ही रह जाएगी। इसलिए भारत सरकार ने इस दिशा में व्यापक प्रयास शुरू कर दिया है।

भारत सरकार के अनुसार 2026 तक:-

  • 2.15 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ दिया जाएगा।
  • देश भर में "42.36 लाख रूट किलोमीटर" से अधिक ऑप्टिकल फाइबर को बिछाया जा चुका है।
  • यही नेटवर्क भविष्य के डिजिटल उद्योगों, क्लाउड सेवाओं और AI आधारित सेवाओं के लिए मजबूत आधार को तैयार कर रहा है।

निःसंदेह BharatBet जैसी योजनाएं आने वाले दिनों में देश में ग्रामीण भारत में डेटा सेंटर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


डेटा सेंटर से ग्रामीण युवाओं को रोजगार कैसे मिल सकता है ? 

डेटा सेंटर से केवल इंजीनियरिंग करने वालों को ही रोजगार नहीं प्रदान करता है बल्कि इसके माध्यम से कई प्रकार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

सरकारी संस्थाओं और शोध करने वाली एजेंसियों के रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद हम कह सकते हैं कि डेटा सेंटर के माध्यम से कुछ इस प्रकार के रोजगार अवसर पैदा हो सकते हैं --

1. एग्री टेक और सटीक खेती में:

भारत की 55-60% जनसंख्या आजीविका के लिए कृषि और निर्भर है।कृषि में अब डेटा सेंटर आधारित "एग्री टेक सॉल्यूशंस" कृषि की अनिश्चितता को कम करके उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ावा प्रदान कर रहा है।

इमेजरी और ड्रोन डेटा प्रोसेसिंग तथा स्मार्ट सिंचाई के कार्यों में डेटा सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है।

"मैकेंजी एंड कंपनी" की "Digital India" रिपोर्ट के अनुसार कृषि क्षेत्र में डेटा ड्रिवन और एग्रीटेक तकनीकों के सही उपयोग से वर्ष 2025-2030 तक भारतीय किसानों की आय में 50$-65$ बिलियन डॉलर का अतिरिक्त योगदान हो सकता है।

2.वित्तीय समावेशन और त्वरित डिजिटल भुगतान

ग्रामीण भारत में बैंकिंग सेवाओं को घर घर पहुंचाने में डेटा सेंटर की "जीरो डाउनटाइम क्षमता" का सबसे बड़ा योगदान रहा है।AEPS यानी आधार आधारित पेमेंट सिस्टम और बैंक CSC में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

NPCI "यानी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया" को सफल बनाने में भी डेटा सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आगे NPCI और RBI के अनुसार भारत में होने वाले कुल लेन देन में 50% हिस्सा अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे हैं।इन सभी रिपोर्टों से ये आधार मिलता है कि डेटा सेंटर को अब अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों या उसके नजदीक में स्थापित किया जाना चाहिए।

3.ग्रीन डेटा सेंटर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

डेटा सेंटरों को 24x7 घंटे चलाने के लिए विशाल मात्रा में बिजली की जरूरत पड़ती है। इसीलिए दुनियां भर की कंपनियां अब "Net Ziro Carbon Emissions" का लक्ष्य को लेकर चल रही है जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल सकता है।

डेटा सेंटर कंपनियां इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बंजर इलाकों में सैकड़ों एकड़ पर सोलर पावर प्लांट को लगा रही है।इससे ग्रामीण जमीन भूस्वामियों को जमीन का नियमित किराया और स्थानीय स्तर पर क्लीन एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है।

इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रसारण मंत्रालय (MeitY) की "Data Center Policy" के अनुसार भारत सरकार देश को एक वैश्विक डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने के लिए "ग्रीन डेटा सेंटर" और "ग्रामीण क्षेत्रों में रिन्यूवल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर" को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

4. टेली मेडिसिन और डिजिटल शिक्षा:

 

ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डाक्टरों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हमेशा से ही कमी रही है। डेटा सेंटर इस दूरी को धीरे धीरे मिटाने में योगदान कर रहा है।

हाई स्पीड 5G इंटरनेट और "ई संजीवनी" कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में जो योगदान किया है उसमें डेटा सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार "ई संजीवनी" प्लेटफार्म के कारण 20 करोड़ से अधिक टेली कंसल्टेंट किए जा चुके हैं जिनमें से 75% से अधिक लाभार्थी ग्रामीण भारत से है।

उपरोक्त विवरणों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में डेटा सेंटर के चलते निम्नलिखित प्रकार के रोजगार अवसर पैदा हो सकते है --

प्रत्यक्ष रोजगार:
  • डेटा सेंटर तकनीशियन
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 
  • HVAC (कूलिंग) विशेषज्ञ 
  • साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ 
  • सर्वर ऑपरेटर 
  • फाइबर ऑप्टिक तकनीशियन

अप्रत्यक्ष रोजगार:
  • सुरक्षा सेवाएं 
  • हाउसकीपिंग
  • परिवहन 
  • स्थानीय होटल व्यवसाय 
  • भवन निर्माण 
  • उपकरण रख रखाव
  • केवल और इलेक्ट्रिकल सप्लाई

KPMG का अनुमान है कि वर्ष 2035 तक भारत के डेटा सेंटर वेल्यू चेन में लगभग "90 अरब अमेरिकी डॉलर" का अवसर विकसित हो सकता है।साथ ही इससे ऊर्जा, निर्माण,उपकरण और सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार एवं निवेश बढ़ सकता है।


क्या हर गांव में डेटा सेंटर बनेगा ? 

नहीं! हर गांव में डेटा सेंटर नहीं बनेगा।यह व्यवहारिक भी नहीं है। लेकिन उपलब्ध स्रोत और शोधों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि --

भविष्य में ये मॉडल विकसित हो सकते हैं --
  • क्षेत्रीय डेटा सेंटर 
  • एज (Edge) डेटा सेंटर 
  • जिला स्तरीय डिजिटल हब
  • AI कम्प्यूटिंग हब 
इससे दूर दराज क्षेत्रों में भी डिजिटल सेवाओं की गति और विश्वसनीयता बेहतर हो जाएगी।


भारत 2047 की दिशा में: 

चूंकि देश को वर्ष 2047 को विकसित देश की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है।इस लक्ष्य को पर संभावना के रूप में बदलने के लिए देश में "डेटा सेंटर" एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

और यदि भारत डिजिटल अवसंरचना,हरित ऊर्जा और ग्रामीण ब्रॉडबैंड पर समान गति से निवेश जारी रखता है तो वर्ष 2047 तक ग्रामीण भारत इंटरनेट उपभोक्ता से आगे निकलकर एक डिजिटल अर्थव्यवस्था का सक्रिय भागीदार बन जाएगा।


डेटा सेंटर की बढ़ती चुनौतियां:बिजली पानी और पर्यावरण पर कितना प्रभाव 


डेटा सेंटर आधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन इसकी तेजी से बढ़ती मांग ने ऊर्जा,जल संसाधनों और पर्यावरण को लेकर नई तरह की चिंताएं भी पैदा कर दिया है।

विशेष रूप से AI (Artificial Intelligence) के बढ़ते उपयोग ने बड़े स्तर के "हाइपरस्केल डेटा सेंटर" की मांग को कई गुना बढ़ा दिया है।

अतः विशेषज्ञों का मानना है कि यदि डेटा सेंटरों का विस्तार हरित ऊर्जा और जल संरक्षण के साथ नहीं किया गया तो भविष्य में इसका पर्यावरणीय प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है।


1. डेटा सेंटरों को इतनी बिजली क्यों चाहिए ? 

एक सामान्य कार्यालय भवन चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो उसकी तुलना में डेटा सेंटर कई गुना अधिक बिजली की खपत करते हैं।क्योंकि इनको एक सेकेंड के लिए भी बिजली न मिले तो कई प्रकार की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है।

इनको बिजली की आवश्यकता मुख्य रूप से इन कार्यों के लिए होती है --
  • हजारों सर्वरों को चलाना 
  • GPU आधारित AI प्रोसेसिंग
  • स्टोरेज सिस्टम 
  • नेटवर्क उपकरण 
  • कूलिंग सिस्टम 
  • बैकअप सिस्टम

"International Energy Agency (IEA) के अनुसार वर्ष 2024 में दुनियां भर के डेटा सेंटरों ने लगभग "415 TWh" बिजली की खपत किया था।साथ ही IEA का अनुमान है कि यदि इसी गति से AI का विस्तार जारी रहा तो वर्ष 2030 तक यह लगभग "945 TWh" तक पहुंच जाएगी।

यानी 2030 तक 945 TWh की यह बिजली की खपत दोगुना से भी अधिक बढ़ रही है।इतना बिजली तो कई देशों के वार्षिक बिजली खपत के बराबर हो जाती है।


2. AI ने क्यों बढ़ा दी ऊर्जा की मांग ? 

पारंपरिक डेटा सेंटर की तुलना में AI मॉडल को प्रशिक्षित करने (Training) और चलाने (Refrence) के लिए अत्यधिक कम्प्यूटिंग तकनीक की जरूरत पड़ती है।

इसके लिए -
  • हजारों GPU 
  • लगातार 24x7 प्रोसेसिंग
  • अधिक कूलिंग
  • अधिक बिजली
की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए IEA का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में AI आधारित डेटा सेंटर वैश्विक बिजली की मांग को तेजी से बढ़ा देंगे।


3. पानी की खपत:कम चर्चा और बड़ी चुनौती 

शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि डेटा सेंटरों को उसके सर्वरों को ठंडा रखने के लिए बड़ी मात्रा में और वह भी लाखों लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है।

यहां तक कि एक अकेला डेटा सेंटर हर दिन 50 लाख गैलन तक पानी का इस्तेमाल कर सकता है।यह उतना ही होता है जो एक 50,000 की आबादी वाला एक पूरा शहर एक दिन में पानी का उपयोग करता है।

हालांकि यह खपत हर डेटा सेंटर में एक समान नहीं होती है।यह वहां उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु,कूलिंग तकनीक,पानी की उपलब्धता और डेटा सेंटर के आकर पर भी निर्भर करती है।

"Uptime Institute" के अनुसार आधुनिक डेटा सेंटरों में पानी के उपयोग को कम करने के लिए -Waterless Cooling, Hybrid Cooling,Direct Liquid Cooling और Free Air Cooling जैसी तकनीकों के उपयोग पर काम चल रहा है और इसका उपयोग बढ़ रहा है।

चूंकि डेटा सेंटर को यदि जल संकट वाले क्षेत्रों में स्थापित किया जाता है तो पानी के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी और स्थानीय समुदाय आंदोलन आदि पर भी उतारू हो सकती है।

Uptime Institute ने भी पानी की उपलब्धता को डेटा सेंटर की स्थिरता का एक प्रमुख आधार माना है।


4. कार्बन उत्सर्जन कितना होता है ? 

डेटा सेंटर स्वयं धुआं नहीं छोड़ता है। लेकिन उसके लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली को बनाने में बहुत धुआं निकलता है।ये बिजली कोयला या अन्य जीवाश्म ईंधन से बनती है तो निश्चित ही अप्रत्यक्ष रूप से कार्बन उत्सर्जन बढ़ जाता है।

IEA के अनुसार --
  • वर्तमान में डेटा सेंटरों से जुड़ा अप्रत्यक्ष Co2 उत्सर्जन "लगभग 80 मिलियन टन" प्रतिवर्ष है।
  • यदि ऊर्जा स्रोतों में प्रयाप्त बदलाव नहीं हुआ तो दशक के अंत में इसमें बहुत ही उल्लेखनीय रूप से वृद्धि हो सकती है।

5. ई वेस्ट भी एक बड़ी चुनौती है 

चूंकि तकनीक हमेशा बदलता रहता है और डेटा सेंटर की तकनीक तो और भी तेजी से बदलती है फलतः इसके सॉफ्टवेयर सर्वर एवं हार्डवेयर 3-5 सालों में ही पुरानी हो जाती है।

इसमें उपयोग किए जाने वाले सर्वर, बैट्रियां, नेटवर्क उपकरण और स्टोरेज ड्राइव को जब बदला जाता है तब इससे भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरा उत्पन्न होता है।

इसका पुनर्चक्रण,पुनः उपयोग और एक सर्कुलर इकॉनमी का होना बहुत जरूरी हो जाता है।यदि ऐसा नहीं होता है तो डेटा सेंटर अपने मूल उद्देश्यों को नहीं प्राप्त कर पाएगी।


6. क्या हो सकता है समाधान 

समस्या से ही समाधान का जन्म होता है और जब डेटा सेंटर के परिचालन,विकास और उपयोग में समस्या आने लगी है तो इसके समाधान का प्रयास भी तेज हो गया है।

दुनियां में कई कंपनियां इसके समाधान के लिए अब --

ग्रीन डेटा सेंटर 
  • सौर ऊर्जा से चलने वाला 
  • पवन ऊर्जा से चलने वाला 
  • जलविद्युत से चलने वाला 
को स्थापित करने लगी है ताकि अप्रत्यक्ष रूप से कार्बन का उत्सर्जन न बढ़ने पाए।

उन्नत कूलिंग:
  • Direct Liquid Cooling 
  • Immersion Cooling
  • Hybrid Cooling

को अपनाने के विकल्पों पर काम शुरू कर दिया है ताकि पानी की खपत कम से कम हो सके।इसके साथ ही डेटा सेंटरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को अपनाया जा रहा है ताकि पानी का संचय भी किया जाए।

अतः ये कहा जा सकता है कि भविष्य का सफल डेटा सेंटर वही होगा जो ग्रीन डेटा सेंटर होगा और धरती को ग्रीन बनाने के लिए अपना खुद का भी प्रयास करेगा।


भारत 2047 तक:क्या डेटा सेंटर भारत को डिजिटल महाशक्ति बना सकता है ? 


जैसा कि विदित भी हो चुका है कि डेटा सेंटर अब केवल सर्वर रखने की इमारत भर नहीं रह गया है।अब यह किसी भी देश की "डिजिटल सम्प्रभुता" (Digital Sovereignty) का महत्वपूर्ण प्रतीक बन चुका है।

भारत ने भी इस महत्व को भांपते हुए "IndiaAI Mission" के साथ साथ "सेमीकंडक्टर निर्माण" "क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर" और "डेटा सेंटर निवेश" के माध्यम से 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को तकनीकी आधार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है।


भारत का लक्ष्य केवल डेटा उपभोक्ता नहीं बल्कि AI शक्ति बनना है 

र्तमान में भारत दुनियां का सबसे बड़ा इंटरनेट उपयोगकर्ता देशों में शुमार है।यानी डेटा का भी बड़ा उपभोक्ता है। लेकिन अब इससे आगे बढ़ना है और AI की शक्ति को समाहित करना है।

इसीलिए अब सरकार का लक्ष्य केवल डिजिटल सेवाओं का विस्तार ही नहीं बल्कि --
  • AI विकसित करना
  • भारतीय भाषाओं में AI के मॉडल तैयार करना
  • भारत में ही डेटा को प्रोसेस करना 
  • वैश्विक क्लाउड सेवाओं का केंद्र बनना
प्राथमिकता हो गया है।और इसी प्राथमिकता को नजर रखकर अपनी योजनाओं को भविष्योन्मुखी रूप से लागू कर रहा है।

"IndiaAI Mission" इस दिशा में एक प्रमुख पहल है।इसका उद्देश्य देश में कंप्यूटर क्षमता,AI अनुसंधान, डेटासेट,स्टार्टअप और जिम्मेदार AI परिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

AI Factories और AI Data Center का नया दौर 

दुनिया अब सामान्य डेटा सेंटर से आगे बढ़कर "AI Data Center" और "AI Factories" की ओर तेजी से बढ़ रही है।ये क्या है यह इसकी विशेषताओं से आसानी से समझा जा सकता है।

इसकी विशेषताएं -
  • लाखों AI मॉडल चलाने की क्षमता 
  • अत्यधिक तेज नेटवर्क 
  • AI प्रशिक्षण 
  • AI Inference 
  • Digital Twin 
  • Robotics 
इसको ध्यान में रखते हुए भारत में AI डेटा सेंटरों में बढ़े निवेश की घोषणा हो रही है।हाल ही में ओड़िसा में HCLTech और Sarvam AI ने बड़े AI डेटा सेंटर निवेश की घोषणा की है।

भारत में कृषि में AI, ड्रोन और रोबोट कैसे डाटा सेंटर की भूमिका को गांवों में बढ़ा रही है -AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?


भारत में डेटा सेंटर बनाने और चलने वाली मुख्य कंपनियां कौन सी है ? 


भारत में बढ़ती डिजिटल क्रांति,5G, क्लाउड कम्प्यूटिंग और AI के कारण डेटा सेंटर उद्योग तेजी से बढ़ रहा है।देश में डेटा सेंटर बनाने और चलाने वाली कंपनियों को इस प्रकार से समझा जा सकता है --

1. प्रमुख भारतीय कम्पनियां (Indian Operators): 

डेटा सेंटर बनाने और चलाने वाली मुख्य भारतीय कम्पनियां निम्नलिखित प्रकार से है -
  • AdaniConneX (अदानी ग्रुप):
  1. यह अदानी ग्रुप और अमेरिका की EdgeConneX का ज्वाइंट वेंचर है जो भारत में तेजी से "हाइपरस्केल डेटा सेंटर" के नेटवर्क को फैला रहा है।
  2. यह अपनी खुद की ग्रीन/अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल करके पर्यावरण अनुकूल डेटा सेंटर बनाने पर ज्यादा जोर दे रहा है। चेन्नई, नोएडा और हैदराबाद जैसे शहरों में इसके बड़े पार्क्स मौजूद है।
  • Yotta Data Services (हीरानंदानी ग्रुप):
  1. यह हीरानंदानी ग्रुप का डेटा सेंटर आर्म है।
  2. नवी मुंबई स्थित "Yotta NM1" एशिया के सबसे बड़े Tier -IV प्रमाणित डेटा सेंटर में से एक है।यह ऐ- रेडी सुपरकंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे Nvidia GPU Cluster मुहैया कराने में आगे है।
  • CtriS Datacenters:
  1. यह हैदराबाद बेस्ड कंपनी है जो एशिया की "सबसे बड़ी Tier -IV डेटा सेंटर" ऑपरेटर मानी जाती है।
  2. यह बैंकों (NBFC) और सरकारी विभागों को "Zero Downtime" surksha देने के लिए जानी जाती है।मुंबई, हैदराबाद,नोएडा, चेन्नई और बेंगलुरु आदि में इसके विशाल डेटा सेंटर पार्क्स है।
  • Nxtra by Airtel (भारती एयरटेल):
  1. Airtel की यह सहायक कंपनी भारत भर में 120 से ज्यादा "कोर और एज (Edge), डेटा सेंटर" को चलाती है।
  2. यह अपने मजबूत टेलीकॉम और फाइबर नेटवर्क के चलते पूरे देश को कनेक्ट करने में भी सक्षम है।
  • Sify Technologies:
  1. यह भारत में इंटरनेट और डेटा सेवाएं प्रदान करने वाली पुरानी और भरोसेमंद कंपनियों में से एक है।
  2. चेन्नई, मुम्बई और बेंगलुरु में इसके कई हाइपरस्केल डेटा सेंटर है।

2. ग्लोबल कम्पनियां जो भारत में ऑपरेट कर रही है (International Gaints): 

केवल देश की ही नहीं बल्कि कई ग्लोबल डेटा सेंटर कंपनियां भारत में डेटा सेंटर को बनाने और चलाने का काम कर रही है। उनमें से मुख्य इस प्रकार से है --
  • STT GDC India (ST Telemedia):
  1. यह सिंगापुर आधारित STT GDC का भारतीय हिस्सा है और क्षमता के मामले में भारत की सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनियां में से एक है।भारत में इसके 30 से अधिक डेटा सेंटर एक्टिव है।
  • NTT Global Data Center (जापान):
  1. जापानी कंपनी NTT भी भारत में बहुत बड़ा मार्केट शेयर रखती है।खासकर मुम्बई, चेन्नई और बेंगलुरु में इसके हाइपरस्केल कैंपस है।
  • Equinix:
  1. यह अमेरिका की कंपनी है जो दुनियां की सबसे बड़ी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है।इसने भी भारत के बाजार में तेजी से विस्तार किया है।
  • Web Works + Iron Mountain:
  1. भारतीय कंपनी "वेब वर्क्स" और ग्लोबल ज्वाइंट "आयरन माउंटेन" के पार्टनरशिप वाली डेटा सेंटर मुम्बई,पुणे और बंगलूरू में तेजी से बढ़ रहे हैं।

कंपनी मुख्य पहचान / USP प्रमुख लोकेशन
AdaniConneX ग्रीन एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी और बड़े पैमाने का डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर नोएडा, चेन्नई, हैदराबाद
Yotta हाइपरस्केल क्षमता और AI-Ready इंफ्रास्ट्रक्चर नवी मुंबई, ग्रेटर नोएडा
CtrlS Tier-IV विश्वसनीयता, बैंकिंग एवं BFSI सेक्टर का भरोसा हैदराबाद, मुंबई, नोएडा
Nxtra (Airtel) विशाल टेलीकॉम नेटवर्क और Edge Data Centers पूरे भारत के 100+ शहर
STT GDC India भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशनल डेटा सेंटर पोर्टफोलियो मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली

नोट: उपरोक्त कंपनियाँ भारत के प्रमुख डेटा सेंटर ऑपरेटरों में शामिल हैं। इनके डेटा सेंटरों की क्षमता, लोकेशन और विस्तार समय के साथ बदल सकते हैं।

स्रोत: कंपनी की आधिकारिक वेबसाइटें (AdaniConneX, Yotta, CtrlS, Nxtra by Airtel, ST Telemedia Global Data Centres India) एवं उद्योग रिपोर्ट।


एज डेटा सेंटर (Edge Data Center) ग्रामीण भारत के लिए सबसे उपयुक्त
भारत के छोटे शहरों में बढ़ती Edge Data Center आने वाले दिनों में ग्रामीण भारत में करेगी योगदान 



Edge Data Center क्या है जो छोटे शहरों और गांवों के लिए उपयुक्त है ? 


एज डेटा सेंटर (Edge Data Center) छोटे आकार के डेटा सेंटर होते हैं जिसको केंद्रीय यानी बड़े डेटा सेंटरों के बजाए उपभोक्ताओं और यूजर डिवाइस के "बिल्कुल करीब" (नेटवर्क के किनारे या Edge पर) स्थापित किया जाता है।

इसका मुख्य उद्देश्य "लेटेंसी" (Latency) यानी डेटा ट्रांसफर में होने वाली देरी को कम करना होता है।


बड़े डेटा सेंटर और Edge Data Center में क्या अंतर है ? 

मुख्य अंतर इस प्रकार है --
  • Main/Hyperscale Data Center: ये मुम्बई चेन्नई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में फैले विशाल सर्वर पार्क होते हैं। यहां देश भर का मुख्य डेटा प्रोसेस और आर्काइव होता है।
  • Edge Data Center: यह पटना,रांची, वाराणसी या इससे भी छोटे Tier -2,Tier -3 शहरों में लगाए जाते हैं। इसमें वही डेटा स्टोर किया जाता है जिसका स्थानीय यूजर को तुरंत या बार बार जरूरत पड़ता है।ये भविष्य की ग्रामीण डेटा सेंटर का भी रूप ले सकती है।

5G आने के बाद ये छोटे शहरों में क्यों और कैसे बढ़ रहे हैं ? 

चूंकि 5G network तो बहुत तेज है और अगर डेटा 1,000 किलोमीटर दूर मुम्बई से प्रोसेस होकर आएगा तो उसमें बहुत समय लग जाता है।अब होगा यह कि 5G की क्षमता ही बेकार हो जाएगी।

इसीलिए 5G और Edge Data Center का तालमेल इस कमी को पूरा कर देता है।

  • इससे ऑनलाइन गेमिंग आसान हो जाएगी।
  • छोटे शहरों का हेल्थकेयर आसान और स्मार्ट हो जाएगा।
  • OTT प्लेटफार्म smooth और आसान हो जाएगा।
  • IoT, स्मार्ट सिटी और ऑटोमेशन रियल टाइम होगा।
  • खेती में AI आसान हो जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पेमेंट आसान हो जाएगा।

इसीलिए एज डेटा सेंटर को भविष्य का ग्रामीण डेटा सेंटर की संज्ञा भी दिया जा रहा है।


भारत में डेटा सेंटरों पर कौन कौन से नियम लागू होते हैं ? 


भारत में डेटा सेंटरों के लिए कोई अलग से नियम नहीं बने हुए हैं।वे संवेदनशील डिजिटल जानकारी, सरकारी सेवाओं और वित्तीय के दें का आधार होते हैं। इसलिए भारत में इसके संचालन पर कई कानून,दिशा निर्देश और तकनीकी निर्देश मानक लागू होते हैं।

  • 1. डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP)कानून:
  • 2. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम -2000(IT Act):
  • 3.CERT -In के साइबर सुरक्षा निर्देश:
  • 4.MeitY के State Data Center Guidelines:
  • 5.TRAI ki सिफारिशें:
  • 6. पर्यावरणीय नियम:
  • 7.अग्नि सुरक्षा एवं भवन मानक:
  • 8.अंतर्राष्ट्रीय मानक:
  • 9.सरकार की क्लाउड सेवाओं के लिए अतिरिक्त आवश्यकताएं:

नियम / कानून मुख्य उद्देश्य
DPDP Act एवं Rules व्यक्तिगत (Personal) डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करना।
IT Act, 2000 साइबर कानून, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन को कानूनी मान्यता देना।
CERT-In Guidelines साइबर सुरक्षा, डेटा उल्लंघन की रिपोर्टिंग और सुरक्षा घटनाओं का प्रबंधन।
MeitY State Data Centre Guidelines सरकारी डेटा सेंटरों की स्थापना, संचालन और सुरक्षा के मानक तय करना।
TRAI Recommendations भारत में डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्रोत्साहित करना।
E-Waste एवं पर्यावरण नियम ई-वेस्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना।
Fire and Building Codes भवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन।
ISO / TIA / Uptime Standards अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, विश्वसनीयता, सुरक्षा और संचालन के सर्वोत्तम मानकों का पालन।

नोट: भारत में डेटा सेंटरों के संचालन के लिए कोई एक अलग कानून नहीं है। विभिन्न कानून, सरकारी दिशानिर्देश और अंतरराष्ट्रीय मानक सामूहिक रूप से लागू होते हैं।


भारत को किन चुनौतियों का समाधान करना होगा 


यदि भारत को 2047 तक वैश्विक डेटा सेंटर का मुख्य हब बनना है तो इसमें आने वाली चुनौतियों को पहचान कर उसके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे।

इसके लिए मुख्य रूप से इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना होगा --
  • हरित ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।
  • जल संरक्षण के बिना सफल नहीं होगा।
  • ग्रिड क्षमता को तेजी से बढ़ाना होगा।
  • साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस करना पड़ेगा।
  • कुशल मानव संसाधन तैयार करना होगा।
  • ई - कचरा का प्रबंधन सुनिश्चित करना पड़ेगा।
  • डेटा सुरक्षा और गोपनीयता बड़ी चुनौती होगा।

चूंकि भारत को विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए डिजिटल इंडिया की भूमिका और महत्व को देखते हुए नीति नियंताओं ने इसकी आने वाली चुनौतियों का आकलन कर उसके समाधान की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

और उम्मीद है कि इन चुनौतियों और बाधाओं को पार करते हुए आने वाले वर्षों में भारत डेटा सेंटर के एक महारथी देशों में प्रमुखता से स्थान प्राप्त कर लेगा।


निष्कर्ष (Conclusion) 


डेटा सेंटर आधुनिक डिजिटल सभ्यता की नई आधारशिला है।जिस प्रकार से पिछली औद्योगिक क्रांति में रेल, सड़क और बिजली ने अर्थव्यवस्था को गति प्रदान किया था,ठीक उसी प्रकार से 21वीं सदी में डेटा सेंटर,AI और क्लाउड कम्प्यूटिंग ने विकास की नई गति को आधार प्रदान किया है।

भारत के पास युवा प्रतिभा,विशाल डिजिटल बाजार और तेजी से विकसित हो रहा तकनीकी परिस्थितिकी तंत्र सोने पे सुहागा है।साथ ही सरकार नीतियां और नियत से इनको दे रही है आधार।

यदि देश हरित ऊर्जा,जल संरक्षण,डिजिटल कौशल और संतुलित नीतियों के साथ आगे बढ़ता है तो 2047 तक भारत डेटा का उपभोक्ता ही नहीं बल्कि वैश्विक डिजिटल और AI का महारथी बनकर उभर सकता है।

और इसमें जैसे जैसे विकास होता जाएगा ग्रामीण भारत भी इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण भाग बनता जाएगा।इस महत्वपूर्ण भाग में ग्रामीण भारत में डिजिटल अवसंरचना,रोजगार,खेती में AI और स्थानीय उद्यमिता मिलकर एक नई कहानी लिखेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1:डेटा सेंटर क्या होता है?
उत्तर:डेटा सेंटर एक अत्यधिक सुरक्षित तकनीकी भवन परिसर होता है जहां सर्वर, स्टोरेज सिस्टम और नेटवर्क उपकरणों के माध्यम से डिजिटल डेटा का संग्रहण और प्रसंस्करण किया जाता है
प्रश्न 2: भारत में डेटा सेंटर तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं ?
उत्तर: क्योंकि भारत में AI, क्लाउड कम्प्यूटिंग,UPI,5G,OTT सेवाओं और डिजिटल इंडिया पहल के कारण इसकी मांग बढ़ती जा रही है
प्रश्न 3: क्या डेटा सेंटर गांवों में भी बन सकते हैं ?
उत्तर: बड़े स्तर के हाइपरस्केल डेटा सेंटर गांवों में नहीं बन सकते हैं, लेकिन क्षेत्रीय और Edge Data Center छोटे शहरों और उपयुक्त ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार कर सकते हैं।
प्रश्न 4:डेटा सेंटर का सबसे बड़ा पर्यावरणीय प्रभाव क्या है ?
उत्तर:सबसे बड़ा पर्यावरणीय प्रभाव यह है कि इसमें ऊर्जा की खपत निर्बाध रूप से बहुत अधिक होती है,बहुत सारे जनरेटर भी लगाने पड़ते हैं,दूसरा इसमें कूलिंग के लिए विशाल मात्रा में पानी की जरूरत पड़ती है और तीसरा ये अप्रत्यक्ष रूप से कार्बन उत्सर्जन को बढ़ावा देता है और चौथा इसमें ई कचरा बहुत अधिक निकलता है जिसका निष्पादन मुश्किल से हो रहा है।
प्रश्न 5:ग्रीन डेटा सेंटर क्या है ?
उत्तर:ऐसा डेटा सेंटर जो नवीकरणीय ऊर्जा जैसे - पनबिजली,पवन ऊर्जा,सोलर ऊर्जा पर आधारित हो,ऊर्जा दक्षता का उपयोग करता हो,और पानी की कम खपत वाले उन्नत कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल करता हो तथा जल संरक्षण तकनीकों को बढ़ावा देता हो एवं ई कचरा निष्पादन का उपयोग करता हो उसे ग्रीन डेटा सेंटर कहा जाता है।
प्रश्न 6:IndiaAI Mission क्या है ?
उत्तर:यह भारत सरकार की AI परिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की राष्ट्रीय फल और महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें कम्प्यूटिंग क्षमता, डेटासेट,स्टार्टअप और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाता है
प्रश्न 7: Edge Data Center क्या है ?
उत्तर: यह उपयोगकर्ताओं के निकट स्थित छोटा डेटा सेंटर होता है जो कम से कम विलंबता के साथ तेज डेटा और डिजिटल सेवाएं प्रदान करता है।
प्रश्न 8:डेटा सेंटर में कौन कौन से करियर है ?
उत्तर: इसमें डेटा सेंटर तकनीशियन, नेटवर्क इंजीनियर, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, क्लाउड इंजीनियरिंग,HVAC विशेषज्ञ,AI इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ जैसे कई प्रकार के करियर संभावनाएं प्रत्यक्ष रूप से पैदा होती है।


अन्य संबंधित विषय:


स्रोत एवं संदर्भ:
  1. IndiaAI Mission (MeitY/National Portal of India): वेबसाइट:https://indiaai.gov.in
  2. Press Information Bureau - IndiaAI Mission 2024: कैबिनेट अप्रूव्ड ₹10371.92 करोड़। गवर्नमेंट गाइडलाइन 2026.
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय:AI और विकसित भारत 2047 विजन।
  4. राज्य सभा उतर -MeitY उतर - Data Center Capacity और IndiaAI Computer 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?

क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस

भारत का LiFE पहल:कैसे वैदिक जीवनशैली से पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करती है

स्वस्थ्य रहने के लिए भोजन के 10 नियम:सही तरीके से क्या,कब और कैसे खाए ?

Zero Budget Natural Farming : क्या सच में 1 गाय से 30 एकड़ खेती संभव है ? जानिए पूरा सच

भारत मे अब E20 Petrol,BS6 और Flax Engine Tractor ये तीन बड़ी टेक्नोलॉजी 2026 मे खेती को कैसे बदल देगी?

स्वदेशी और स्वावलम्बन:घर पर दंत-मंजन बनाने का लघु व्यवसाय कैसे शुरू करे?

Redox Flow Battery क्या है और यह एनर्जी स्टोरेज की दुनिया को कैसे बदलेगी?

क्या PM कुसुम योजना मार्च 2026 के बाद बंद हो रही है ? जानिए पूरी सच्चाई (Fact Check)

PFAS क्या है ? "फॉरेवर केमिकल्स"(Forever Chemicals) के दुष्प्रभावों से बचने हेतु समय रहते करना होगा प्रयास